फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को मिली बीसीसीआई से मान्यता, अब उत्तराखंड पर निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार चंडीगढ़ को बीसीसीआई की मान्यता मिल गई है। अब सबकी निगाहें उत्तराखंड की मान्यता पर टिकी हैं। सोमवार को बीसीसीआई की प्रशासक समिति की महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें उत्तराखंड की मान्यता पर भी चर्चा होनी है। 29 या 30 जुलाई तक इस पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की मान्यता के मसले पर अभी चारों क्रिकेट एसोसिएशन व बीसीसीआई के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कंसेसस कमेटी के सदस्य अंशुमन गायकवाड़ व सबा करीम ने उत्तराखंड दौरे के दौरान सदस्यों से जो दस्तावेज मांगे थे, सभी एसोसिएशन ने वो कंसेसस कमेटी को भेज दिए हैं। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि दस्तावेजों का अध्यययन करने के बाद जल्द फैसला लिया जा सकता है।
सीओए के मुख्य विनोद राय भी अब उत्तराखंड की मान्यता के मसले पर शीघ्र निर्णय लेने के पक्ष में है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सितंबर माह से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में मान्यता पर जल्द निर्णय होने से तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

---
‘हां, यह बात सही है कि सोमवार को सीओए की बैठक होनी है। इसमें उत्तराखंड की मान्यता पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन अभी मान्यता के मसले पर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कह सकता।
विज्ञापन

-अमित पांडे, स्टेट कोर्डिनेटर, बीसीसीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें