जूड़ो के पास चालक का क्रेन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे क्रेन, कार समेत नीचे यमुना नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि हादसे में चैन सिंह और रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायल के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है