फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, नाव में सवार होकर कहां चले राहुल और रावत

Thu, 27 Feb 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के रेसकोर्स इलाके में चल रहे क्राफ्ट मेले में इन दिनों एक खास नाव लोगों का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा

दरअसल, इस नाव में प्रदेश के सीएम हरीश रावत और उनके पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कटआउट लगा है।

प्रदेश में हस्तशिल्प को दे रहे बढ़ावा

देखने वाले इस नाव में सियासी मायने तलाशने लगते हैं, लेकिन नाव बनाने वाले महेश ओझा का कहना है कि इसमें यह संदेश दे रहे हैं कि राहुल, हरीश को प्रदेश में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए कह रहे हैं।

पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी

कारगी निवासी ओझा बांस से हस्तशिल्प बनाते हैं। रेसकोर्स में उनके स्टाल पर असम के बांस से बने कई उत्पाद रखे हैं, लेकिन इन सबके बीच राहुल और हरीश की यह नाव सबसे खास है।

यह‌ है ‘आज का गांधी शिप’

लोग न सिर्फ बांस से बनाई गई इस नाव को देखने के लिए ओझा के स्टाल पर ठहर रहे हैं, बल्कि हरीश और राहुल के कटआउट लगाने पर सवाल भी पूछ रहे हैं।

पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा

महेश ने बताया कि इस नाव की कीमत एक हजार रुपए रखी गई है। इस नाव को उन्होंने ‘आज का गांधी शिप’ नाम दिया है।

पढ़ें, 'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल

बताया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करेंगे और उन्हें यह नाव भेंट करेंगे। इस दौरान वह सीएम से हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने और कलाकारों की मदद करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन

मोदी को दिया था मोदी शिप

ओझा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भी उनका कटआउटे लगी नाव भेंट की थी। उस नाव का नाम ‘मोदी शिप’ रखा था।

पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा

इसके अलावा महेश लता मंगेशकर, उदित नारायण, सचिन तेंदुलकर, शीला दीक्षित, दलाई लामा को भी उनकी तस्वीरों वाली नाव दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें