फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवशं का कटा हुआ सिर मिलने से फैली सनसनी, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार

Fri, 17 Nov 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से करीब एक किलोमीटर दूर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) गैस गोदाम के पास सड़क के किनारे एक गोवंशज का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिया।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, नगर क्षेत्र में मीट की दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंपावत से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगानी पड़ी।

उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आरसी गौतम और थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने मौके में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गैस गोदाम के सामने गोवंशज का सिर शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे देखा गया। पशु की नृशंस हत्या किए जाने की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विश्व हिंदू परिषद के नेता जगदीश ओली, हिंदू जागरण मंच के अमित जुकरिया, गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, नगेंद्र कुमार जोशी आदि मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में बाजार को बंद करा दिया।
विज्ञापन

धारदार हथियार से रेतकर काटा गया सिर

पशु चिकित्सक डॉ.डीके चंद ने कटे सिर का परीक्षण किया। बताया कि करीब डेढ़ माह के गोवंशज का सिर किसी धारदार हथियार से रेतकर काटा गया है। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा की ओर से इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर गोवंश अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरोगा हेमंत सिंह कठायत को जांच सौंपी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंपावत, पाटी, किमतोली थाने के पुलिस कर्मियों के अलावा दो सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
कई हिंदूवादी संगठनों ने इस कृत्य पर गहरा

आक्रोश जताते हुए आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा, जिला संयोजक विनोद बगौली, छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, महासचिव पंकज पुजारी, एलएम कुंवर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, मुकेश बगौली, पंकज ढेक, जितेंद्र राय आदि ने सौहार्द बनाने की अपील करते हुए जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें