फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम को देखते ही बेहोश हुआ कंपनी का मालिक, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर स्थित बंसल सीड्स पर शुक्रवार को आयकर विभाग के सर्वे के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ जब टीम वहां पहुंची तो कंपनी  के मालिक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


बंसल सीड्स संयंत्र में पहुंची टीम ने दिन भर दस्तावेज खंगाले और कंप्यूटरों से आंकड़ा हार्ड डिस्क में ट्रांसफर किया। सर्वे की सूचना पर संयंत्र का लेखाकार वहां से भाग निकला और संयंत्र स्वामी की तबियत बिगड़ गई।

 पुलिस के साथ आयकर विभाग के संयुक्त कमिश्नर कर्णव बाली के नेतृत्व में आयकर निरीक्षक पीएस राणा, राजकुमारी, अवधेश मलिक की टीम शुक्रवार सुबह प्रतापपुर स्थित बंसल सीड्स संयंत्र में पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने वहां मौजूद कर्मियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। लेखाकार मौके से भाग निकला। आयकर की टीम ने खरीद- ब्रिकी से जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम ने संयंत्र के कंप्यूटरों से आंकड़े हार्ड डिस्क में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक

जांच के दौरान टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त संयंत्र के स्वामी की ओर से  दाखिल किए गए रिटर्न की तुलना में वास्तविक आय-व्यय कितना है। संयंत्र में देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी थी।

इस दौरान वहां कुछ उद्यमी भी उपस्थित रहे। आयकर के छापे की सूचना पर संयंत्र स्वामी मुकेश बंसल की हालत बिगड़ गई। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक
काशीपुर। बंसल सीड्स संयंत्र में आयकर सर्वे की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, अंशु रस्तोगी, जतिन छाबड़ा आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें संयंत्र के भीतर नहीं घुसने दिया। छापे के दौरान आयकर अधिकारियों ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। इस दौरान व्यापारी नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें