घबराएं नहीं, सतर्कता बरतें
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोविड नियंत्रण में है। प्रदेश सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड के उपचार व रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जांच में तेजी लाने के साथ निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए। कोविड मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के साथ आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।
इन्फ्लुएंजा लक्षण वाले मरीजों की निगरानी
अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे इन्फ्लुएंजा लक्षण मरीजों की विशेष निगरानी की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों व लैब कोविड जांच की रिपोर्ट इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल अवश्य अपलोड करें।