फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड की मार्तुश्का दिखाएंगी नंदा राजजात

Sun, 10 Aug 2014 12:32 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की सबसे लंबी पैदल धार्मिक यात्रा नंदा राजजात को दुनिया से रूबरू कराने के लिए पोलैंड की मार्तुश्का फ्रोमेस्ट बेसब्र हैं। मार्तुश्का यात्रा के दौरान फोटो और वीडियोग्राफी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वह भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में इनकी प्रदर्शनी लगाने वाली हैं। इस काम में उनका साथ देंगे उत्तराखंड के मुकेश खुगशाल।

उत्तराखंड से है लगाव
मुकेश ने बताया कि मार्तुश्का से करीब एक साल पूर्व उनकी मुलाकात दिल्ली में पुरस्कार समारोह में हुई थी। वहां मुकेश की फिल्म आस को पुरस्कृत किया गया था। मुकेश ने उन्हें उत्तराखंड और नंदा राजजात यात्रा के बारे में बताया।

मार्तुश्का ने मुकेश को बताया कि उन्होंने हिमाचल का नाम सुना था, लेकिन उत्तराखंड के बारे में नहीं जानती थी। फोन पर मार्तुश्का ने बताया कि मुकेश ने जब उत्तराखंड की शानदार वादियों की तस्वीरें दिखाई तो लगा जैसे उन्हें अपने सपनों का जहान मिल गया है।
विज्ञापन


फोटोग्राफी की लगाएंगी प्रदर्शनी
बताया कि वह राजजात यात्रा की फोटोग्राफी कर दुनियाभर में प्रदर्शनी लगाकर इसका प्रचार करेंगी। इसके जरिये वह प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद भी करेंगी।
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि वह मार्तुश्का के साथ यात्रा की वीडियो फिल्म तैयार करेंगे। बताया कि मार्तुश्का यात्रा में चलने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर हैं मार्तुश्का
अपने काम के लिए वह ऑनलाइन पैसा भी जुटा रही हैं। इसके लिए उन्होंने खास वीडियो तैयार कर नंदा देवी के प्रदेश को आपदा उबारने की अपील की है।

बताया कि मार्तुश्का अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर हैं और हिमालयी क्षेत्र पर उनकी कई तस्वीरों की प्रदर्शनी लंदन, नेपाल, चीन, जॉर्जिया में लग चुकी हैं।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें