फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों को पद से हटाने के मामले में कोर्ट ने दून अस्पताल प्रबंधन से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदून अस्पताल में नियमित एलटी आने के बाद आउटसोर्स कर्मियों को पद से हटाया
I

I
I

Iपांच उपनल कर्मचारियों ने पुन: तैनाती की मांग को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी
I
I
I
Iदून अस्पताल से कर्मचारियों को लैब टेक्नीशियन के पद से हटाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा है। अस्पताल में नियमित एलटी कर्मचारियों के आने के बाद से 26 आउटसोर्स कर्मियों को हटा दिया गया था। इसके बाद उपनल के पांच कर्मियों ने पद से न हटाने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
I
I
I
Iदून अस्पताल में एलटी के लिए 33 पद स्वीकृत हैं। इसमें सभी सीटों पर संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मचारी ही काम कर रहे थे। हाल ही में एलटी के पद पर नियमित कर्मचारी आने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया है। इसके विरोध में कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक पद से हटाए गए सभी 26 एलटी को हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करने को कहा गया था। लेकिन, कई कर्मचारी इन मेडिकल कॉलेजों में काम नहीं करना चाहते हैं। इसमें कोर्ट जाने वाले उपनल के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I तीन बार नोटिस देने के बाद 31 जनवरी से वेतन न देने के दिए गए थे निर्देश
I

Iजानकारी के मुताबिक जब नियमित कर्मचारियों की तैनाती हो गई थी तो आउटसोर्स कर्मियों को पद छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया। इसके बाद भी कर्मचारियों ने पद नहीं छोड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने तीन बार नोटिस देने के बाद 31 जनवरी से वेतन न देने को कहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iएलटी कर्मचारियों को विकल्प के साथ पद छोड़ने को कहा गया था। इस दौरान अनुबंध की सभी शर्तों का अनुपालन किया गया है। इस संबंध में कोर्ट को जबाव भेजा दिया गया है।
I
Iडॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें