फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में हाईकोर्ट के आदेश को दिखा रहे ठेंगा

Wed, 12 Feb 2014 09:59 PM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा नदी के मुहाने पर स्थित बदरीनाथ धाम में चार धाम यात्रा के दौरान सीवर सीधे नदी में उडे़ला जाता है। आठ साल पहले यहां सीवरेज का काम शुरू किया गया था जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

अलकनंदा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हाईकोर्ट बीकेटीसी, प्रशासन और नगर पंचायत को इस संबंध में आदेश भी दे चुका है। अगर सीवरेज का निर्माण जल्द पूरा नहीं होता तो आगामी चारधाम यात्रा में अलकनंदा और दूषित हो जाएगी।

2005 में कोर्ट ने लिया था संज्ञान
वर्ष 2005 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति जब बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे तो वे गंगा में बहती सीवर को देख आहत हुए।

पढ़ें,कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

उन्होंने इस संबंध में बदरीनाथ में सीवरेज व्यवस्था के आदेश दिए थे। साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा, जिस पर रजिस्ट्रार ने पीआईएल (जनहित याचिका) दायर करते हुए बीकेटीसी, जिला प्रशासन और नगर पंचायत बदरीनाथ को प्रतिवादी बनाया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने लिया था जायजा
इसी दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति एस जोसेफ ने बदरीनाथ पहुंच सीवर समस्या का जायजा लिया, लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी बदरीनाथ में सीवरेज का निर्माण नहीं हो पाया और सीवर अलकनंदा में प्रवाहित किया जा रहा है।

पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

कार्यदायी संस्था कभी बर्फबारी तो कभी बजट का न मिलने का बहाना बहाकर अक्सर काम रोक देती है जिस कारण काम आज तक पूरा नहीं हो पाया।

इनका है कहना
बदरीनाथ में सीवरेज कार्य निर्माणाधीन है। इसके लिए 7 करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपये की लागत की सीवरेज ट्रीटमेंट योजना बनाई जा रही है। इस कार्य के लिए 70 फीसदी धनराशि केंद्र और 30 फीसदी राशि राज्य सरकार को देनी है। हमें राज्य सरकार से धनराशि नहीं मिल पा रही है, जिससे कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-केके रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक, गंगा इकाई, श्रीनगर, गढ़वाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें