फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के खिलाफ कुर्की के आदेश

Fri, 14 Mar 2014 09:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के खिलाफ कुर्की का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

कोर्ट ने पुलिस को आदेश भेजते हुए कोर्ट में उनकी 26 मार्च तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद नैथानी के अदालत में पेश न होने पर आदेश दिया गया है।

SSP को अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ

उधर, देहरादून के एसएसपी अजय रौतेला का कहना है कि फिलहाल अभी तक उन्हें आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जब मिलेगा तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और कांग्रेस नेता कमल रत़ूड़ी पर 25 मार्च, 2000 को दून में आत्मदाह के प्रयास का आरोप है। दोनों के खिलाफ धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मंत्री के खिलाफ जारी किया था गैरजमानती वारंट

मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव कुमार की कोर्ट में है। पेश न होने पर अदालत ने नैथानी और रतूड़ी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर एसएसपी दून को उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

दून पुलिस ने दोनों को टिहरी निवासी बताते हुए टिहरी पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा। टिहरी पुलिस ने रिपोर्ट लगाई कि यहां वर्तमान में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता।
विज्ञापन

अदालत ने पहले भी दिए थे कुर्की के आदेश

अदालत ने इस मामले में धारा 82 कुर्की नोटिस और 83 कुर्की के आदेश दिए थे। छह मार्च को अदालत ने फिर पुलिस को पूर्व आदेशानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

तत्कालीन अपर सचिव गृह जेपी जोशी की ओर मंत्री के खिलाफ मामले की वापसी के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के बाद मंत्री एक बार भी कोर्ट में मौजूद नहीं हुए।

कानून के जानकारों की माने तो कोर्ट में पेश हुए बगैर मामला वापस नहीं हो सकता, इसके लिए मंत्री को कोर्ट में पेश होना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें