भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में दो कैडेटों की मौत और पांच कैडेटों के अचानक बीमार होने पर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। सैन्य अस्पताल में भर्ती सभी पांच कैडेट की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
बता दें कि आईएमए के पांच कैडेटों को देहरादून स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दो कैडेट की मौत हो चुकी है।
इन सभी कैडेट्स की हालत शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी थी। आईएमए प्रशासन ने इनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे गर्मी और उमस को कारण बताया था।