फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी सिद्धू मामले पर अब सुनवाई 12 को

Fri, 09 Jan 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू के अपने पद का दुरुपयोग करने और आपराधिक मामलों की जांच प्रभावित करने के मामले में दायर जनहित याचिका में पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने अब 12 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से उन्हें पद से हटाने और उनसे जुड़े मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

जनहित याचिका पर हो रही सुनवाई
देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की ओर से अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि नियत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें