राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमा दर्ज कराया: बिजल्वाण
मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बिजल्वाण ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पूर्व कमिश्नर जांच में भी उन्हे क्लीन चिट मिल चुकी है। इससे साफ है कि कुछ लोग जानबूझकर छवि खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
ये भी पढ़ें...हिमालय दिवस की 14वीं वर्षगांठ: टूट रहा पहाड़ का सब्र, चुनौतियां बरकरार, सामूहिक सहभागिता की है दरकार
अपर मुख्य अधिकारी नहीं होने से अटका कामकाज
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी नहीं होने से वित्तीय कामकाज अटक गया है। बीते तीन महीने से कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल पाया है, निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है। यही नहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर सेवा दे रहे सफाई कर्मियों का भी मानदेय इस कारण जारी नहीं हो पाया है। बिजल्वाण ने कहा कि शासन ने एसडीएम को जिला पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एसडीएम के हस्ताक्षर प्रमाणित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को है, लेकिन इसके लिए मंत्री उन पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब जिला पंचायत को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करे।