11 अप्रैल को उन्होंने एक कोरियर कंपनी आर्या इंटर प्राइजेज एमडीडीए कॉम्पलेक्स से तीन बॉक्स कोरियर कराए थे। इन बॉक्स में आठ मोबाइल थे, जिन्हें सागर मोबाइल रुद्रपुर, आस्था इलेक्टाॅनिक्स रुद्रपुर, मंत्रा मोबाइल रुद्रपुर को डिलीवर किया जाना था। डिलीवरी 12 अप्रैल को होनी थी, लेकिन उक्त कोरियर दुकानदारों को नहीं मिला।
कोरियर कंपनी को एक व्यक्ति ने मोबाइल के तीन बॉक्स डिलीवर करने के दिए थे, लेकिन कंपनी की ओर से उक्त कोरियर संबंधित तक नहीं पहुंचाए। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कोरियर कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली नगर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आतिश फाइनेंशियल कंसलटेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर मोहम्मद यूसूफ ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 11 अप्रैल को उन्होंने एक कोरियर कंपनी आर्या इंटर प्राइजेज एमडीडीए कॉम्पलेक्स से तीन बॉक्स कोरियर कराए थे।
इन बॉक्स में आठ मोबाइल थे, जिन्हें सागर मोबाइल रुद्रपुर, आस्था इलेक्टाॅनिक्स रुद्रपुर, मंत्रा मोबाइल रुद्रपुर को डिलीवर किया जाना था। डिलीवरी 12 अप्रैल को होनी थी, लेकिन उक्त कोरियर दुकानदारों को नहीं मिला। जब कोरियर कंपनी से संपर्क किया तो गाड़ी खराब होने का बहाना बनाते हुए 13 अप्रैल को कोरियर पहुंचाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक कोरियर दुकानदारों को नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।