फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर और कोचिंग संचालक के प्यार का खौफनाक अंजाम, देनी पड़ी जान

Thu, 25 Aug 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मेरठ से फरार प्रेमी-युगल ने देहरादून के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साड़ी के दो फंदे बनाकर युगल एक ही पंखे पर झूल गया।
विज्ञापन


प्रेमी ने सुसाइड नोट लिखने के साथ परिचितों को फोन करके मौत को गले लगाने की मंशा भी बता दी थी। 17 अगस्त से फरार युगल सुबह ही मनाली से यहां पहुंचा था। यहां से दोनों की योजना मसूरी जाने की थी, पर इस बीच ना जाने क्या हुआ कि दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। 

मेरठ के प्रेमी-युगल के आत्महत्या की यह वारदात बुधवार को तीसरे पहर देहरादून के आईएसबीटी चौकी क्षेत्र के सुंदर होटल के कमरा नंबर 303 में हुई। पुलिस के मुताबिक मेरठ के शिवालिक एन्केलव निवासी मनोज शर्मा अपनी प्रेमिका शिक्षिका ईशु गर्ग के साथ बुधवार सुबह सात बजे होटल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि शाम को उन्हें मसूरी जाना है।
विज्ञापन


इसी बीच परिवार की सूचना पर पुलिस ने होटल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों पंखे पर लटके हुए मिले। तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मनोज शर्मा ने अपने परिजनों के फोन नंबर लिखने के साथ ईशु के साथ अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है। घर से फरार होने से उनकी काफी बदनामी हुई है।
विज्ञापन

कपड़ों की तलाशी में मनाली के टिकट मिले

सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala
एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि युगल के कपड़ों की तलाशी में मनाली के टिकट मिले है। मनोज शर्मा विवाहित था जबकि ईशु अविवाहित थी। दोनों 17 अगस्त को मेरठ से फरार हुए थे। 18 अगस्त को ईशु के भाई ने मेरठ के सिविल लाइंस थाने में बहन को भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, देर रात दोनों के परिजन रोते-बिलखते यहां पहुंच गए।

भाई की सूचना पर दौड़ी पुलिस
खुदकुशी करने से पहले युगल अपने परिजनों को खुदकुशी करने की जानकारी दे दी थी। शाम छह बजे के करीब ईशु गर्ग के भाई विनय ने पटेलनगर थाने में सूचना दी कि बहन ने फोन पर उन्हें खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। इस सूचना के बाद पुलिस होटल पहुंची, लेकिन तब तक दोनों मौत को गले लगा चुके थे।

कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक था प्रेमी
पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाला मनोज शर्मा मेरठ की सर्वोदय नगर कॉलोनी में क्लासिक इंस्टीट्यूट के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था। जबकि ईशु गर्ग बीएमसी स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें