फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुल पाया मंगेतर युवती और युवक की आत्महत्या के पीछे छिपा राज

Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृतक मंगेतर युवती और युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी से पहले मौत को गले लगाने वाली मंगेतर युवती और युवक के शवाें का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गमजदा परिजन दूसरे दिन भी उनकी खुदकुशी के कारणों पर रोशनी नहीं डाल पाए। अलबत्ता यह जरूर पता चला कि बुधवार सुबह से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। 

विज्ञापन


डालनवाला के इंदर रोड निवासी सुखमाया ने बुधवार दोपहर को फांसी लगा ली थी। सुखमाया की मौत के तीन घंटे बाद नेहरू कालोनी के नौका दौड़वाला निवासी सूरज थापा ने भी आत्महत्या कर ली थी। देर रात इनके बीच के रिश्ते का खुलासा हो पाया। सुखमाया और सूरज थापा की छह महीने पहले सगाई हुई थी।

कुछ दिनों बाद दोनों की शादी होनी थी। बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक के बाद एक खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। परिजनाें ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि एक-दो दिन में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। परिजन अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें