फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से पहले छात्राओं को दी जा रही काउंसिलिंग

Thu, 25 Jul 2013 11:12 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद ग्रेजुएशन में कौन सी स्ट्रीम में दाखिला लिया जाए, इसे लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति रहती है। लेकिन, एमकेपी कालेज में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राओं को अब न सिर्फ उनकी इच्छा के अनुरूप कोर्स चुनने में मदद मिलेगी, बल्कि इसके जरिये वे अपनी नींव मजबूत कर सकेंगी।
विज्ञापन



भविष्य के विकल्पों के बारे में जानकारी
एमकेपी कालेज की काउंसिलिंग समिति दो साल बाद ‘दिशाएं’ कार्यक्रम शुरू कर रही है। कालेज परिसर में समिति के समक्ष छात्राएं 12वीं का रिजल्ट दिखाकर अपने भविष्य के विकल्पों के बारे में जानकारी ले सकती हैं। समिति छात्राओं की रुचि, योग्यता और अंकों के आधार पर उन्हें बेहतर कोर्स की सलाह देगी। कालेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की सहायता से चलता है, जिसके तहत काउंसिलिंग के दौरान छात्राओं के लिए खानपान की भी सुविधा दी जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों पर भी फोकस
दिशाएं कार्यक्रम सिर्फ कालेज आने वाली छात्राओं के लिए ही नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों पर भी समिति फोकस करेगी। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में सही मार्गदर्शन न मिलने और करियर के बेहतर विकल्प न होने के चलते छात्राएं भविष्य का खाका नहीं खींच पातीं।
विज्ञापन


ऐसे में कालेज की शिक्षिकाओं की टीम चकराता, कालसी, ऋषिकेश, नरेंद्रनगर आदि स्थानों पर काउंसिलिंग आयोजित करेंगी। इसके तहत 12वीं पास छात्राओं से आवेदन फार्म भरया जाएगा। इस पर उनके अंकों, पंसदीदा विषयों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली जाएगी। इसका अध्ययन करने के बाद समिति सलाह देगी कि किसी छात्रा का भविष्य किस क्षेत्र में सही रहेगा।

‘दिशाएं’ ने दिखाई राह
एमकेपी कालेज का दिशाएं कार्यक्रम पहले भी काफी सार्थक रहा है। कालेज प्राचार्य डा. इंदु के मुताबिक कई ऐसी छात्राएं कालेज में अध्ययनरत हैं, जिनके 80 प्रतिशत से ऊपर अंक थे। समिति ने उन्हें इंसपायर छात्रवृत्ति के लिए प्रमोट किया और आज वे 80 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति हासिल कर अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं।

छात्राओं को सहारा देगा एमकेपी
एमकेपी कालेज आपदा में कमाई का जरिया खो चुकी परिवार की छात्राओं के लिए सहारा बनेगा। कालेज की ऐसी छात्राएं अपना नाम, पता छात्रसंघ कार्यालय में दर्ज करा सकती हैं। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंजली सेमवाल ने कहा कि बुधवार को ऐसी पांच छात्राएं सामने आई। छात्राओं का पूरा रिकॉर्ड कालेज के मार्फत डीएम को भेजा जाएगा, ताकि उन्हें राहत राशि दिलाई जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें