स्ट्रे वेकेंसी राउंड की होगी काउंसलिंग
पहले और दूसरे चरण में आवंटित सीट को छोड़ने के लिए 14 सितंबर की शाम पांच बजे तक का समय तय है। सीट छोड़ने वालों की धरोहर राशि जब्त होगी। इसके बाद विवि 18 सितंबर को सीट आवंटन करेगा। आवंटित सीटों पर छात्र 21 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग होगी।
ये भी पढ़ें...Dengue Attack: एक ही जगह से डेंगू के 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाएंगी टीमें
तीसरे चरण में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अभी तक कोई सीट आवंटन नहीं हुआ हो। सीट को अपग्रेड करना चाहते हों। आवंटित सीट पर तय समय में दाखिला न लिया हो। जिन्होंने पहले-दूसरे चरण में पंजीकरण न कराया हो।
किस कॉलेज में कितनी सीटें हैं खाली
कॉलेज का नाम राज्य कोटे की सीटें ऑल इंडिया कोटे की सीटें
मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 08 00
मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 09 00
मेडिकल कॉलेज, देहरादून 10 00
मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा 09 00
एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून 25 10
हिमालयन कॉलेज, जौलीग्रांट 11 06
गौतम बुद्ध कॉलेज, झाझरा 30 24
सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश 24 04
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज 27 33