फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टूटे ड्रेनेज पाइप बिछाने पर सभासद ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व में बिछाए गए पाइप की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। वार्ड नंबर चार में चल रहे ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य को सोमवार को स्थानीय सभासद और लोगोंं ने रुकवा दिया। सभासद का आरोप है कि टूटे पाइप बिछाए जा रहे हैं। पाइप पर आईएसआई मार्क भी संदेहजनक लग रहा है। उन्होंने कहा कि 11.96 लाख रुपये की लागत से कार्य हो रहा है। अन्य पाइपों की स्थिति और उनकी गुणवत्ता की जांच न होने तक कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी चौक से भीमावाला तक जाने वाले रास्ते पर ड्रेनेज पाइप बिछाए जा रहे हैं। स्थानीय सभासद लवलेश शर्मा को लोगों ने टूटे ड्रेनेज पाइप बिछाने की सूचना दी। सभासद मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के जेई गुलाब सिंह पंवार ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचे। सभासद ने उन्हें बताया कि आठ पाइप टूटे हुए है। उस पर संदेहजनक आईएसआई मार्क से पाइप की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने पूर्व में बिछाए गए पाइपों की स्थिति और उनकी गुणवत्ता की जांच की मांग। उन्होंने कहा कि जांच होने तक कार्य शुरू नहीं होगा। इस दौरान हरीश चंद, प्रमोद, केवल राम और विक्रम उपस्थित रहे। जेई ने सभासद को जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें