देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास पर गोवा की तेल व फूड उत्पाद निर्माता कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की। एमडी त्रिपाठी ने कंपनी के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने सगंध पौध केंद्र के निदेशक को ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में गोवा की इस निजी कंपनी के साथ अनुबंधन की संभावना पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में भविष्य में प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़े जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कैप निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।