इन बैंकों के प्रबंधकों को खातों के बारे में जानकारी देने को पत्र लिखा गया है। इस केस में अब तक मृत्युंजय मिश्रा से जुड़े नौ बैंक खाते सामने आ चुके हैं जिनमें कई करोड़ का लेन-देन सामने आ रहा है। इनमें दो खाते मिश्रा के रिश्तेदाराें से जुड़े भी बताए गए हैं। आने वाले दिनों में बैंक खातों की सही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विजिलेंस की जांच में व्यस्त होने के कारण बुधवार को शिल्पा त्यागी और नूतन रावत को नहीं बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों को आयकर रिटर्न संबंधी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल आबूधई ने बताया कि जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।