सांख्यिकी कार्मिकों को राहत
स्वास्थ्य विभाग में सांख्यिकीय संवर्ग के तहत भर्ती और उसमें नियुक्त व्यक्तियों की सेवा शर्तों को विनियमित करने के लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सांख्यिकीय संवर्ग समूह क, ख एवं ग सेवा नियमावली 2026 पर मुहर लगा दी है। जल्द ही इन कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
महामारी की पहचान, रोकथाम होगी आसान
प्रदेश में अब महामारी की पहचान, रोकथाम आसान होने जा रही है। देशभर में ये जिम्मेदारी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र संभालता है। अब इस केंद्र की शाखा हरिद्वार स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी खुलेगी। इसके लिए कैबिनेट ने एक एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इससे राज्य में रोग निगरानी, प्रकोप महामारी की जांच और प्रकोप से निपटाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता और दक्षता में और वृद्धि होगी। राज्य स्तर पर निदान सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसमें बीएसएल-3 स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।