फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कंपनी ने कर्मचारियों का नहीं किया पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा, निगम ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की आउटसोर्स कंपनी कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा नहीं कर रही है। जबकि निगम कंपनी को पूरा भुगतान कर रहा है। शिकायत के बाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, निगम ने आउटसोर्स कर्मचारियों का जिम्मा भार्गव कंपनी को दिया है। कंपनी के माध्यम से निगम के विभिन्न अनुभागों में तीन सौ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं। पिछले दो वर्षों से नगर निगम कंपनी को कर्मचारियों के वेतन का पूरा भुुगतान कर रहा है, लेकिन कंपनी कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई का भुगतान नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत निगम के उच्च अधिकारियों से की तो निगम की ओर से इसके लिए कंपनी को नोटिस देकर तत्काल कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा करने के निर्देश दिए। लेकिन इसके बाद भी कंपनी की ओर से पीएफ और ईएसआई का जमा नहीं किया। जिसके बाद निगम ने कंपनी का भुुगतान रोक दिया है।
निगम कंपनी को नियमित रूप से भुगतान कर रहा है, लेकिन संज्ञान में आया है कि कंपनी कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई जमा नहीं कर रही है। इसको लेकर कंपनी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। जब तक कंपनी कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा नहीं करेगा, कंपनी के लाभ का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-विजय चौहान, सहायक नगर अधिकारी
कुछ कर्मचारियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज पूरे नहीं थे। जिसके कारण उनका पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा नहीं हो पाया है। ऐसे कर्मचारियों को दस्तावेज पूरा करने को कहा गया है। दस्तावेज पूरा होने पर उनका पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-दीपक भार्गव, मैनेजर भार्गव कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें