- राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक में मांगें पूरी न होने पर जताया गया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के विरोध में अप्रैल में हड़ताल की चेतावनी दी। महासंघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार बातचीत, आंदोलन के बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शुक्रवार को दिनेश पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महासंघ ने पूर्व में सरकार और शासन को प्रेषित 10 सूत्री मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कार्रवाई न करने के कारण पिछले साल 20 दिसंबर को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली थी। शासन से लिखित आश्वासन एवं मुख्य सचिव से वार्ता के क्रम में अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित किया गया था।
आज दो माह से भी अधिक का समय बीत गया लेकिन सरकार और ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। बैठक में महासंघ ने एकमत से अप्रैल से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल की तिथि जल्द जारी होगी। बैठक में दिनेश गुसाई, बीएस रावत, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, शिशुपाल सिंह रावत, मेजपाल सिंह, दिनेश सती, टीएस बिष्ट, मनमोहन चौधरी, मुकेश नैथानी, अनुराग नौटियाल, दिवाकर शाही, ओपी भट्ट, अरविंद सिंह नेगी, मोहित कुमार, नमन शर्मा, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।