फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मंडी बंद होने की अफवाह से दोगुना बढ़े सब्जियों के दाम, 40 में मिल रहा 20 का टमाटर

Wed, 18 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मंडी बंद होने की अफवाह से पैठ बाजारों में दाम हुए दो-तीन गुणा  
  • मंडी प्रशासन ने गठित की टीम, कालाबाजारी पर रखेगी नजर 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में मंडी बंद होने की अफवाह से विक्रेताओं ने भी मुनाफाखोरी शुरू कर दी है। 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला टमाटर मंगलवार शाम अचानक 40 रुपये प्रति किलो बोला जाने लगा।

विज्ञापन


हालात ये थे कि एक दो रुपये के लिए लड़ने वाले लोग शाम को भाव तक नहीं पूछ रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए मंडी प्रशासन ने भी एक टीम गठित कर इस मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। सोमवार शाम से मंडी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

गली-मोहल्लों में आने वाले सब्जी विक्रेता भी इससे अछूते नहीं हैं। मंगलवार शाम तक स्थिति यह हो गई कि सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आ गया। गली-मोहल्लों के ठेली वालों से लेकर पैठ बाजारों में अचानक दाम बढ़ गए।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक दुकानों पर बैठकर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं का माल देखते ही देखते खत्म हो गया। इस बीच एडीएम प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने भी एक टीम को शहर के तमाम पैठ बाजारों का निरीक्षण करने भेजा। 

विज्ञापन

इस तरह बढ़े दाम 

प्रेमनगर बाजार
टमाटर 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रतिकिलो हुआ 
गोभी 15 रुपये से बढ़कर 35 रुपये तक बिकी 
आलू 15 रुपये से बढ़कर 40 रुपये तक बिका 
प्याज 25 रुपये उछलकर 50 रुपये किलो बिका

मंडी में पूरी तरह नजर रखी जा रही है। जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। यह टीम मुनाफाखोरों पर नजर रखेंगे। यदि इस तरह की कोई मुनाफाखोरी या जमाखोरी करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश शर्मा, अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति 

मंडी में दामों में बढ़ोतरी न हो इसके लिए आढ़तियों को आगाह कर दिया है। मंडी बंद होने की कोई योजना नहीं है। शहरवासी परेशान न हों।
- विजय थपलियाल, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें