फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी, फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी हो रही पढ़ाई

Mon, 20 Apr 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

विज्ञापन


यूओयू के मुताबिक, विवि की ऑनलाइन अध्ययन सामग्री को विश्वविद्यालय के छात्र खूब पढ़ रहे हैं। वह फिर पीडीएफ हो या यूट्यूब द्वारा वीडियो व्याख्यान या ऑडियो व्याख्यान। विवि की वेबसाइट से लेकर सोशल अकाउंट यूट्यूब, फेसबुक पेज, ब्लॉग, हैलो हल्द्वानी पर रिकॉर्डिड भिन्न-भिन्न विषयों के सैकड़ों व्याख्यान उपलब्ध हैं।

विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि ऑनलाइन पाठकों, सब्सक्राइबर्स, व्यूवर्स, लाइक करने वालों की संख्या जानने के लिए पिछले एक माह का डाटा लिया गया, जिसमें यूट्यूब पर 11467 सब्सक्राइबर्स पिछले 28 दिनों में बढे़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कुल व्यूअर्स 22,800। इसी तरह फेसबुक पर दी गयी अध्ययन सामग्री या आवश्यक सूचनाओं को लाइक करने वालों की संख्या 13739 रही है। विवि की वेबसाइट पर पिछले एक माह में औसतन 95 हजार यूजर्स ने विजिट किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रत्येक विषय के समन्वयक या शिक्षक अपने अपने विषयों के छात्रों से अलग से अलग फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर या ऑनलाइन काउंसिलिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें