जिला संक्रमित
देहरादून 22
नैनीताल 09
हरिद्वार 07
ऊधमिसंह नगर 04
अल्मोड़ा 01
पौड़ी 01
अपर सचिव स्वास्थ्य, युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। प्रदेश में अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में से 80 फीसदी मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में सामने आए हैं।
इसलिए तीनों जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, ऊधमिसंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। अन्य सात जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।