केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही भ्रामक खबर चलाने वाले न्यूज पोर्टलों और चैनल वालों में खलबली मच गई। ये लोग अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर माफी मांग रहे हैं। साथ ही अपने खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में नाम आने पर लॉकडाउन के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
23 पर केस, 17 वाहन सीज
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ केस और वाहन सीज करने की कार्रवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस ने रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, मंगलौर, कलियर और झबरेड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 23 लोगों पर केस दर्ज कर 17 वाहनों को सीज कर दिया।