वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। यह देख सरकार ने प्रदेश के तीनों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक नवंबर से ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। एक नवंबर से दून, श्रीनगर व हल्द्वानी मेडिकल कालेज में ओपीडी शुरू की जाएगी। इन मेडिकल कालेजों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड होगा। जबकि ओपीडी की सेवाएं पहले की तरह शुरू की जाएगी।
- अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य