फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: जल्द शुरू हो सकता है अंतरराज्यीय बसों का संचालन 

Mon, 24 Aug 2020 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने बाद निगम प्रबंधन ने शुरू तैयारियां 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को भेजी गई एडवाइजरी में एक दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाने संबंधी फैसले के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम को अंतरराज्यीय बसों के संचालन को लेकर उम्मीद जगी है। अधिकारियों ने बसों के संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन


परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से नई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाता है लेकिन कोरोना संकट के चलते इन बसों का संचालन बंद है। जिसके चलते निगम को भारी घाटा भी उठाना पड़ रहा है। फिलहाल राज्य के भीतर ही 300 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि 1200 से अधिक बसें सभी डिपो में खड़ी हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अब जबकि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि एक दूसरे राज्य लोगों की आवाजाही पर पाबंदी न लगाएं तो निगम के अधिकारियों को अंतरराज्यीय बसों के संचालन की उम्मीद जगी है। विभाग ने तो बसों के संचालन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं ताकि सरकार से हरी झंडी मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।   

निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अंतरराज्यीय बसों के संचालन को लेकर निगम स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। बसों के संचालन का अंतिम फैसला सरकार को करना है। सरकार और शासन स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें