दिन - कुल मौत कुल संक्रमित
सात मई - 83 3979
छह मई - 106 3123
पांच मई - 73 2771
कोरोना को थामने और मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। दून में बड़ीसंख्या में दूसरी जगह भी मरीज आ रहे हैं। पहाड़ से मरीज की हालत बिगड़ने पर दून रेफर किया जा रहा है, जिन्हें बचाना मुश्किल हो रहा है। हमने प्राइवेट लैब को सभीजांच का ब्योरा 48 घंटे में पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके कारणआंकड़ों में इजाफा हो रहा है।
-डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी