फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कोरोना अपडेट: पांच जिलों में मिले नौ संक्रमित, प्रदेश में 119 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Tue, 10 May 2022 02:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नैनीताल जिले में चार, हरिद्वार में दो, देहरादून, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। 119 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92533 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1625 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चारधाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, यात्रा के लिए 9.5 लाख से अधिक पंजीकरण

विज्ञापन

नैनीताल जिले में चार, हरिद्वार में दो, देहरादून, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। चार मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 88902 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 11 जिलों में 119 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें