फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 24 नए संक्रमित मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा मामले, 118 सक्रिय मरीज को चल रहा इलाज

Sun, 08 May 2022 09:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चंपावत और पौड़ी में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 2390 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। प्रदेशभर में इस समय कोरोना के 118 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 17 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। 1538 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक आठ संक्रमित देहरादून जिले में मिले हैं। अल्मोड़ा, हरिद्वार और नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में तीन-तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन




 

टिहरी जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, चंपावत और पौड़ी में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 2390 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। प्रदेशभर में इस समय कोरोना के 118 सक्रिय मरीज हैं।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

इनमें से सबसे ज्यादा देहरादूून में 79 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में एक, चमोली में तीन, चंपावत में एक, हरिद्वार में 10, नैनीताल में आठ, पौड़ी में पांच, टिहरी में एक, ऊधमसिंहनगर में पांच और उत्तरकाशी में एक सक्रिय मरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें