उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में जिस तरह की घटना कल हुई है। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आए यह नहीं होना चाहिए था। इसका ही नतीजा है कि हमें वहां कर्फ्यू लगाना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने इसके आदेश सोमवार को मुख्य सचिव और सचिव गृह को दे दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉटस्पॉट बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया था। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध किया था।
टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।