परिजन युवक को लेकर एंबुलेंस से मुरादाबाद जा रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते सूर्या चौकी पर तैनात पुलिस ने एंबुलेंस को बॉर्डर पार नहीं करने दिया। इस पर परिजन उसे लेकर हल्द्वानी चले गए। हल्द्वानी में भी डाक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। बुधवार शाम काशीपुर वापस लौटते समय उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने रात में ही उसके शव को दफन कर दिया। जानकारी मिलने पर गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंची टीम ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया। टीम ने आठ परिजनों के सैंपल भी लिए है। ये सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
एक कोरोना संदिग्ध की मृत्यु के बारे में जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
-गौरव सिंघल, संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर