फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: लॉकडाउन में दवा न मिलने से व्यापारी की मौत, बरेली के अस्पताल से चल रहा था इलाज

Wed, 08 Apr 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के कारण दवा न मिलने से अवसादग्रस्त एक व्यापारी की मौत हो गई है। व्यापारी अशोक पंगरिया (43) का बरेली के राममूर्ति अस्पताल से इलाज चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण वे बरेली दवा लेने नहीं जा पा रहे थे। दवा न होने से दिक्कत बढ़ी तो मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी परेशानी डाक्टरों को बताई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें जो दवाइयां दी उससे उन्हें आराम नहीं मिला और मंगलवार देर रात को व्यापारी ने दम तोड़ दिया।

बुधवार को झूलाघाट स्थित श्मशान घाट पर बड़े भाई प्रकाश पंगरिया ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते श्मशान घाट पर कम लोग ही पहुंच पाए। अशोक की मौत से मां माधवी देवी, पत्नी ममता, 11 और आठ वर्ष के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक की मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा की ओवरडोज लेने से युवक की मौत

दवा की ओवरडोज लेने से धारचूला निवासी एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मूल रूप से धारचूला निवासी गणेश सिंह पिथौरागढ़ में चाऊमीन सेंटर चलाता था। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उसने पैर में दर्द होने पर उसने पेन किलर दवा की ओवरडोज ले ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें