वह काफी समय बच्चों के साथ बिताती थीं। 23 मार्च को अमेरिका पहुंचने पर उक्त महिला की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इसके बाद उक्त महिला ने सबसे पहले उन लोगों को अलर्ट किया, जिनके साथ वह यहां तपोवन में कुछ समय बिताकर गई थीं। महिला ने फेसबुक पर लिखा, कि दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजीटिव पाई गई हूं। मैं आपके साथ समय बीताकर गई हूं। इसलिए मैं चाहती हूं, आप खुद के स्वास्थ्य की जांच करा लें।
सूचना से हरकत में आया प्रशासन
सोमवार को जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया एलआईयू, पुलिस विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जगदीश चंद जोशी के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग फकोट की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के संपर्क में आए करीब 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। राहत वाली बात यह है कि इस बीच जांच में सभी लोग सामान्य पाए गए। हालांकि सभी लोगों से खुद को 14 दिन तक होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं।