फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: पीएफ निकालने की छूट मिलते ही दो दिन में लोगों ने निकाले डेढ़ करोड़ रुपये

Wed, 08 Apr 2020 11:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लॉकडाउन के बीच दी है पीएफ खाताधारकों को सुविधा
  • तीन महीने का पीएफ निकाल सकते हैं ऑनलाइन, लोगों में दिखा उत्साह
  • ईपीएफओ ने किया आह्वान, जरूरतमंद अपने पीएफ खाते से पूरी कर सकते हैं जरूरत
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ईपीएफओ की कोरोना महामारी के बीच शुरू की गई अग्रिम निधि सुविधा के तहत दो दिन में करीब डेढ करोड़ रुपये की पीएफ निकासी हो गई है। संकट की इस घड़ी में ईपीएफओ ने जरूरतमंद पीएफ खाताधारकों को पैसा निकासी की अपील की है।

विज्ञापन


ईपीएफओ ने कोरोना महामारी के बीच हाल ही में पीएफ एक्ट में संशोधन किया है। इसके तहत कर्मचारी अपने खाते में जमा रकम का 75 प्रतिशत या तीन माह के मूल वेतन व महंगाई भत्ते के बराबर, जो भी कम है, निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन

ईपीएफओ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि छह अप्रैल को 727 आवेदनों पर एक करोड़ 13 लाख रुपये और सात अप्रैल को 205 आवेदनों पर 31 लाख रुपये निकाले है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही सुविधा को सभी पीएफ खाताधारकों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। ईपीएफओ कार्यालय में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह पीएफ निकासी से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें