फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: स्विगी ने शुरू की राशन की होम डिलीवरी, आपके घर तक सामान पहुंचाएंगे सेल्समैन

Sun, 05 Apr 2020 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लॉकडाउन के दौरान कई इलाकों में आटा, दाल, चावल पहुंचाएंगे स्विगी के सेल्समैन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में लॉकडाउन के दौरान स्विगी के सेल्समैन लोगों के घर आटा, दाल, चावल पहुंचाएंगे। स्विगी ने कई क्षेत्रों में राशन की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए स्विगी ने कई ग्रॉसरी स्टोर्स से टाइअप किया है।

विज्ञापन


लॉक डाउन के कारण इन दिनों कई लोगों को राशन खरीदने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विशेषकर उन परिवारों को जहां केवल बुजुर्ग या महिलाएं और बच्चे ही हैं। इसको देखते हुए स्विगी ने कई इलाकों में राशन की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। दिन में ग्रॉसरी स्टोर खुले रहने के समय स्विगी के सेल्समैन इन इलाकों में घर-घर जा कर राशन पहुंचाएंगे।

इन दिनों ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण पकवानों की होम डिलीवरी लगभग बंद है। कुछ रेस्टोरेंट केवल जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं। इससे स्विगी के सेल्समैन भी खाली बैठे हुए हैं। राशन की होम डिलीवरी होने से अब उन्हें लॉक डाउन में काम मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजनपुर मंडी में की 600 लोगों के खाने की व्यवस्था

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए तमाम सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और लोगों के प्रयास जारी हैं।  ज्यादातर स्थानों पर प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जरूरतमंदों तक पका हुआ भोजन व रसद पहुंचाई जा रही है।

जरूरतमंदों को 250 किलो राशन बांटा
हर्षल फाउंडेशन ने बसंत विहार पुलिस थाने के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वितरित किया। फाउंडेशन की संस्थापक रमा गोयल ने बताया कि जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले और साबुन के पैक बनाकर वितरित किए गए।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने बताया कि क्षेत्र में करीब 600 दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा टेंपो चालकों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। अगले कई दिनों तक यह व्यवस्था चलती रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें