फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : दिल्ली के मरकज में उत्तराखंड से शामिल हुए थे 34 लोग, नहीं लौटे वापस

Tue, 31 Mar 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Markaz building, Nizamuddin - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में उत्तराखंड से भी 34 लोग शामिल हुए थे। ये सभी लोग अभी दिल्ली में ही हैं। एक भी जमाती अभी अपने घर नहीं लौटा

विज्ञापन

है। पुलिस ने सत्यापन के बाद ये दावा किया है। निजामुद्दीन मरकज में बड़ी तादाद में मौजूद जमातियों में से कुछ का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देशभर में हड़कंप मचा है।

दिल्ली पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला था कि मरकज में  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी जमाती शामिल थे। उसके बाद से उत्तराखंड पुलिस जमातियों के सत्यापन में जुट गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निजामुद्दीन मरकज में देहरादून और हरिद्वार के 34 जमाती शामिल हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को एक-एक जमाती के घर जाकर उनके बारे में जानकारी जुटाई है। देर रात तक सत्यापन जारी रहा। इस बारे में पुलिस महानिदेशक (अपराध) अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक मरकज में राज्य के 34 लोगों के होने की जानकारी मिली है।

इनमें से अभी तक कोई भी अपने घर वापस नहीं आया है। हालांकि जांच के बाद ही पता चल पाएगा की वो कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। फिलहाल परिवार के लोगों को भी अभी उनसे दूरी बनाए रखने को कहा गया है। उनका कहना है कि इनमें जो भी प्रदेश में आएगा उसे तुरंत क्वारंटीन कराया जाएगा।

प्रदेश से गए लोगों को चिह्नित करने के आदेश
शासन ने सभी जिलाधिकारियों को दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल हुए उत्तराखंड के लोगों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। इस जलसे में राज्य के 34 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

मरकज भवन से निकाले गए 24 कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरकज बिल्डिंग से निकाले गए लोगों में से अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हमें सही तरीके से नहीं पता है कि वहां कुल कितने लोग मौजूद थे। यह आंकलन है कि 1500-1700 लोग इस भवन में थे। अब तक 1033 लोग यहां से निकाले जा चुके हैं। 334 लोगों को  अस्पतालों में भेजा जा चुका है और 700 को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।

860 लोगों को मरकज बिल्डिंग से अस्पतालों में किया शिफ्ट

स्वास्थ्य विभाग की मदद से 860 से भी ज्यादा लोगों को निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग से शहर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। करीब 300 लोग अभी निकाले जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें