फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: बगैर मास्क और गलव्स के घूमने पर पांच पर मुकदमा, नोटिस देकर छोड़ा

Mon, 06 Apr 2020 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ग्राम संपतपुर में बिना मास्क और गलव्स के घूम रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लॉकडाउन के उल्लंघन में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में धारा 41 का नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपनिरीक्षक मनोहर चंद पुलिस टीम के साथ ग्राम संपतपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पांच लोग उन्हें बेवजह घूमते हुए दिखायी दिये।  उन्होंने मास्क और गलव्स भी नहीं लगाये हुए थे।

धाराओं में मुकदमा दर्ज

टीम ने पांचों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहनपुर नंबर एक दिनेशपुर निवासी प्रदीप गुहा, विशाल गोमास्ता, हेमंत मंडल, नरेश व्यापारी और राहुल बढ़ई बताया।

पुलिस ने पांचों के खिलाफ लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना को लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि सभी को धारा 41 का नोटिस देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर अफवाह उड़ाने वाले युवक पर केस

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह उड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बीते रविवार की रात भूतबंगला निवासी शाहिद रजा ने सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की।

इसकी शिकायत लोगों ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद रम्पुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें