फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: देहरादून में कोरोना से जंग को रोजाना तैयार हो रही 600 पीपीई किट

Mon, 06 Apr 2020 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पटेलनगर स्थित डिफेंस इक्विपर्स को मिली अहम जिम्मेदारी
  • महज 1095 रुपये में दी जा रही 22 आइटम वाली पीपीई किट
  • उत्तराखंड सहित कई राज्यों को हो रही है पीपीई किट की सप्लाई
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग के बीच देहरादून की डिफेंस इक्विपर्स कंपनी ने अपना काम ही बदल दिया। पर्वतारोहण, कैंपिंग, ट्रैकिंग, डिजास्टर फोर्स के लिए इक्विपमेंट्स तैयार करने वाली इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर सस्ती और गुणवत्तायुक्त पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स, पीपीई किट तैयार करनी शुरू कर दी है। 24 घंटे में यहां 600 पीपीई किट तैयार होकर उत्तराखंड सहित कई राज्यों को सप्लाई हो रही हैं।

विज्ञापन

 

यह 22 आइटम हैं पीपीई किट में

-एक कवरऑल विद अटैच हुड
-पांच पेयर गलव्स
-पांच मास्क
-एक आईवियर यानी गॉगल
-पांच डिस्पोजेबल हेड कवर
-एक 100 मिलीलीटर सैनिटाइजर
-एक बायो हाजार्ड बैग
-एक किट बैग नोन वोवन

विज्ञापन

एएसटीएम से सर्टिफाइड हैं गॉगल्स

डिफेंस इक्विपर्स के मालिक अंकित चड्ढ़ा ने बताया कि उनका खास ध्यान इस बात पर भी है कि पीपीई किट पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त हो। लिहाजा, इसमें जो भी गॉगल्स दिए जा रहे हैं, वह अमेरिकन सोसाइटी फॉर टेस्टिंग एंड मैटेरियल यानी एएसटीएम से सर्टिफाइड हैं। इसके अलावा गलव्स भी श्रीलंका से इंपोर्ट किए गए हैं।
 

यहां कर रहे हैं सप्लाई

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के अलावा ऊधमसिंह नगर, नैनीताल में यह पीपीई किट सप्लाई शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पंजाब में बठिंडा मिलिट्री कैंट में भी सप्लाई हो रही है। हाल ही में कंपनी को पुणे और बीकानेर से भी ऑर्डर मिले हैं।

पीपीई किट के लिए बनाया नया फैब्रिक

डिफेंस इक्विपर्स कंपनी के मालिक अंकित चड्ढ़ा ने बताया कि उन्होंने पीपीई किट की मजबूती और बढ़ाने के लिए एक मिल के साथ मिलकर नया फैब्रिक तैयार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें