प्रदेश के समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में फीस जमा करने पर शासन ने रोक लगा दी है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद है।
इसके बावजूद कुछ स्कूलों की ओर से अभिभावकों पर फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाया जारहा है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक कुछ अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों की ओर से इस तरह का दबाव बनाने की शिकायत मिली है। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद है।
ऐसे में इस तरह फीस जमा कराने के लिए कहां जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को फीस जमा कराने पर रोक लगा दी गई है। स्थिति सामान्य होने और स्कूल खोलने के बाद ही फीस जमा कराने की कार्रवाई की जाए। शिक्षा सचिव ने जिलाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।