फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में कोरोना: चमोली में गांव-गांव जाकर लोगों की कोरोना जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 13 May 2021 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

विभाग की ओर से जांच के लिए 79 टीमें बनाई गई हैं, जो अभी तक 9.5 हजार लोगों की कोरोना जांच कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर अस्वस्थ ग्रामीणों की कोरोना जांच की जा रही है। विभाग की ओर से जांच के लिए 79 टीमें बनाई गई हैं, जो अभी तक 9.5 हजार लोगों की कोरोना जांच कर चुकी हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ और कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि 15 से 30 अप्रैल के बीच स्वास्थ्य टीमों ने 61 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के सैंपल लिए थे। 1 मई से अब तक 9.5 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जोशीमठ के परसारी गांव में 143, दशोली ब्लॉक के सोनला, बौली व गडोरा में 208, घाट के सेमा व सैंती में 104, कर्णप्रयाग के भटोली व बैडाणू में 141, पोखरी के कांडा खोला में 112, गैरसैंण के कुनीगाड व क्रीसाल में 199 और थराली ब्लॉक के चैड़ा गांव में 1117 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग को उपकरण टेस्टिंग किट व अन्य सामग्री क्रय करने के लिए 81.42 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव व कोरोना रोकथाम व अन्य जरूरी कार्यों के लिए दूसरी किश्त के रूप में सभी ग्राम पंचायतों को 30.50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है।

उत्तराखंड में कोरोना: तीन दिन में 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने लगवाई कोविड वैक्सीन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
टीकाकरण, पंजीकरण के साथ ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जिला कोविड कंट्रोल रूम -9068187120, 7579004644, 7055753124, 7830839443 व टोल फ्री नंबर-01372-251437

पुरोला में 82 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पांच कटेनमेंट जोन बने
पुरोला ब्लाक में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को एक साथ 84 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने यहां पांच कंटेनमेंट एवं एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।

चिन्यालीसौड़ का वार्ड तीन कंटेनमेंट जोन घोषित
प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद नगर पालिका क्षेत्र में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वार्ड नंबर तीन सूलीढांग में 36 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर वार्ड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। क्षेत्र के बधाणगांव व भड़कोट गांव में कुल 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरमियान सिंह पंवार ने बताया कि सूलीढांग के रेड जोन में आने के 14 दिन तक सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में जागरूकता के अभाव में जांच से बच रहे हैं ग्रामीण

पौड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब कोरोना महामारी पैस पसार रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियां पूरी की हैं, लेकिन विभागीय स्वास्थ्य टीमों को जांच को लेकर खासी परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। जिले में कई विकास खंडों के गांवों में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिल रही है, लेकिन ग्रामीण जागरुकता के अभाव व कोरोना की डर से जांच कराने से बच रहे हैं। 

जनपद पौड़ी के 15 विकास खंडों में 1174 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें अब धीरे-धीरे कोविड आने शुरू हो गए  हैं। जनपद में अभी तक 11 हजार 210 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। इनमें वर्तमान में 3 हजार 890 एक्टिव केस हैं। जनपद पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच के लिए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय में 15 बीआरटी टीमें बनाई हैं। जो गांवों में लोगों की कोविड जांच के लिए हर समय तैयार रहती हैं। वहीं समस्त 15 विकास खंडों में दो-दो मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। जनपद के कई विकास खंडों में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिल रही है, लेकिन ग्रामीण जांच के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विगत दिनों जयहरीखाल के बंदूण गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। जिनमें 32 ग्रामीण एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। डा. पंकज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में जा रही है, लेकिन लोगों से कोविड जांच में सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है। जिससे कई बार आवश्यकता वाले मरीजो तक टीम के पहुचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीपीआरओ एमएम खान ने बताया कि पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कोविड जांच की जा रही है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि विभाग ने ग्राम स्तर पर कोविड जांच के लिए बीआरटी व मोबाइल टीमें गठित की हैं। कहा कि टीम लगातार लोगों से संपर्क में रहकर सूचना मिलते ही कोविड जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें