फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अफसरों की ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयार

Tue, 24 Mar 2020 01:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फॉरेस्ट एकेडमी के तीन ट्रेनी अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित
  •  यह पहला मौका है जब ट्रेनी आईएफएस लिखित की जगह ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने अफसरों की ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एकेडमी की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब ट्रेनी आईएफएस अधिकारी लिखित परीक्षा के जगह ऑनलाइन परीक्षा देंगे। ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए निजी सॉफ्टवेयर कंपनी की मदद ली जाएगी। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि तीन आईएफएस अधिकारी में कोरोना वायरस से संक्रमण होने के कारण डीओपीटी ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) ने सुझाव मांगे हैं जिसके बारे में अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा देश के ऐसे तमाम संस्थान जहां केंद्र सरकार के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उन सभी में ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


एकेडमी में आईएफएस के दो बैच ट्रेनिंग कर रहे हैं  इनमें 2018-20 बैच के 73 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। जबकि 2019-21 बैच के 71 अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों बैच के अधिकारियों की माह में परीक्षा होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते डीओपीटी अधिकारियों को आशंका है कि एक साथ बैठकर परीक्षा कराई गई तो वायरस का संक्रमण फैल सकता है। इससे बचाव के ऐहितयाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

संक्रमित ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों ने भी बजाईं तालियां

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार शाम पांच बजे जहां देशभर में लोगों ने तालियां व थालियां बजाकर इलाज कर रहे डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ सहित सभी का आभार जताया। वहीं दून अस्पताल में भर्ती संक्रमित तीन ट्रेनी आईएफएसअधिकारियों ने भी ताली बजाकर डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया।

दूसरी ओर इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के एडिशनलडायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि तीनों ट्रेनी अधिकारियों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। तीनों से संस्थान के अधिकारी संपर्क में हैं उनके परिजनों को भी तमाम जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें