फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: बिना इजाजत दोस्तों संग उर्गम घाटी पहुंचा राज्य मंत्री का बेटा, पास में मिला ये सामान

Sun, 24 May 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
उर्गम घाटी पहुंचा राज्यमंत्री का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के  एक राज्य मंत्री का बेटा अपने दो साथियों के साथ बगैर अनुमति उर्गम घाटी पहुंच गया। जिस कार में वह सवार था, उस पर उत्तराखंड सरकार का लोगो लगा था। सूचना पर राजस्व पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और चौकी ले आई। युवक पूछताछ के दौरान क्षेत्रवासियों को अपने मंत्री पुत्र होने की धौंस दिखा रहा था। 

विज्ञापन


क्षेत्र में एक कार में संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना ग्राम  प्रधान उर्गम मिंकल देवी, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान ल्यासी अनूप सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक विजय  सिंह डुगरीयाल को दी। वह मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ की।

विज्ञापन

दवाई बांटने आए हैं...

राजस्व उपनिरीक्षक के अनुमति पत्र के बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि वह यहां दवाई बांटने आए हैं। उनकी कार से आधा किलो आंवला कैंडी, सौ ग्राम वाले 55 सैनिटाइजर बरामद हुए।

सभी युवकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अनिल चान्याल, एसडीएम जोशीमठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें