फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: दुकानदार को धमकाने का वीडियो वायरल, छह लोगों पर दर्ज हुआ केस

Wed, 08 Apr 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हल्द्वानी के एफटीआई तिराहे पर दुकानदार को धमकाने पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा के दुकानदार जावेद ने एफटीआई तिराहे पर फलों की दुकान लगाई थी। इस दौरान कुछ लोग उस पर दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगे। 

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

उनका कहना था कि बनभूलपुरा के कुछ लोग कोरोना संक्रमित हैं। इस कारण वायरस खत्म होने के बाद ही उसे दुकान लगानी होगी। इस बीच किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

शिकायत पुलिस तक पहुंचने पर मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बनभूलपुरा क्षेत्र को पुलिस ने किया सील

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार को बनभूलपुरा को चार सेक्टरों में बांटकर सील कर दिया। 28 गलियों के रास्तों को बंद किया गया है। यहां 72 घंटों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

सिर्फ थाने की तरफ जाने वाली चोरगलिया रोड को बंद से मुक्त रखा गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र में पांच जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने और उनके संपर्क में आए 63 लोगों के मिलने से जिला प्रशासन की नींद उड़ हुई है।
विज्ञापन

लोग सामाजिक दूरी बनाने के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे

अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी बनाने के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर जिला प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर दिया।

पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम की रिपोर्ट के आधार पर काम कर रही है। हम बनभूलपुरा में 72 घंटे नाकेबंदी कर लोगों को सुरक्षित करना चाहते हैं। इलाके को सील करने का उद्देश्य कोरोना वायरस को दूर भगाना है।
- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें