जबकि ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा सेंटर में टेलीविजन, पंखा, अलग-अलग शौचालय/बाथरूम की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य व अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासियों को यहां होम क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि रेड जोन से आने वाले प्रवासियों के लिए गांव में क्वारंटीप सेंटर तैयार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी भगत सिंह नेगी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में 20 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।