फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: जमातियों की धरपकड़ को पुलिस ने जनता से मांगी मदद, सूचना देने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
  • अब पकड़े जाने वाले जमातियों पर होगा हत्या के प्रयास का मुकदमा
  •  प्रदेश में अब तक 6 मुकदमों में 36 लोग नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन मरकज और जमात में गए लोगों के पुलिस के सामने आने का अल्टीमेटम सोमवार को पूरा हो गया है। पुलिस ने ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए जनता से सहयोग मांगा है। मंगलवार से पकड़े जाने वाले जमातियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा होगा। 

विज्ञापन


महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि जमातियों के संपर्क में आए कुछ लोग जरूर सामने आए हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी छिपे हुए हैं। डीजीपी स्तर से मिली छूट सोमवार को पूरी हो गई है। उनकी धरपकड़ को अब जनता से सहयोग मांगा गया है।

यदि आपको कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होता है, जो तब्लीगी जमात में गया हो और अभी तक उसने अपने आप को प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं किया है। तो  ऐसे व्यक्ति की सूचना कोविड-19 हेल्पलाइन नम्बर 0135 2722100 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस संबंधित लोगों का सत्यापन करेगी। यदि जांच में उसका झूठ पकड़ा गया तो क्वारंटीन  करने के साथ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

जमातियों के संपर्क में आए 40 लोग भी होंगे क्वारंटीन

पुलिस अब कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी में है। पुलिस और खुफिया तंत्र ने भागदौड़ कर करीब 40 लोगों को चिन्हित किया है। इनमें से कुछ खुद ही आगे आए हैं। 

देहरादून जिले में करीब 13 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, इनमें पांच जमाती भी शामिल थे। अन्य लोगों के संपर्क में आए परिजनों को पहले क्वारंटीन किया जा चुका है। जमातियों के संपर्क में आए भगतसिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट से 13 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

पुलिस और खुफिया तंत्र से जुड़े लोग लगातार दूसरे लोगों की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी स्वेता चौबे ने बताया कि सोमवार शाम तक करीब 40 लोगों को चिन्हित किया गया हैं। इनमें से कई खुद आगे आए। इन सभी लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

लॉक डाउन उल्लघंन में अब तक 3902 की गिरफ्तारी

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन में अब तक 3902 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लॉक डाउन उल्लघंन को लेकर पुलिस की कार्यवाई जारी है। प्रदेश में 24 घन्टे में 35 अभियोग पंजीकृत कर 242 लोगों को पकड़ा गया है। 

उधर देहरादून जिले में शान्ति भंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में पांच अभियोग दर्ज कर आठ लोगों का चालान किया गया। एमवी एक्ट में 157 वाहनों का चालान करने के साथ 32 को सीज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें