फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में टाइगर को कोरोना होने की आशंका के बाद उत्तराखंड में अर्लट, वन्यजीवों की सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश

Mon, 06 Apr 2020 07:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के चिड़ियाघर में बाघों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंकाओं के बीच सेंट्रल जू अथॉरिटी ने देश के सभी चिड़िया घरों में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही वन विभाग उत्तराखंड में भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


सेंट्रल जू अथॉरिटी के सदस्य सचिव डॉक्टर एसपी यादव की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में सभी मुख्य वन्यजीव सरंक्षकों को आदेश जारी किया गया है कि बाघ समेत चिड़ियाघर के सभी जानवरों की सीसीटीवी से निगरानी रखने के साथ ही सुरक्षा के सारे कदम उठाए जाएं।

इसके साथ ही यदि बाघ समेत वन्यजीवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके नमूने लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज यानी एनआईएचएसएडी भोपाल, नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइंस यानी एनआरसी हिसार हरियाणा और सेंटर फॉर एनिमल डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक यानी सी एआरएडी , इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली को भेजे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं एडवाइजरी में कहा गया है कि चिड़िया घरों के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों को भी अपनी सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाने होंगे। कोरोना को लेकर आईसीएमआर की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसका पूरी तरह से पालन किया जाए।

दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने बताया कि फिलहाल अभी देश के किसी चिड़ियाघर में बाघों के कोरोना वायरस के संक्रमण के कोई मामले नहीं हैं। फिर भी वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो इसके लिए सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें